राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ऑनलाइन ठगी मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों हरियाणा ले गई पुलिस

बाजपुर। हरियाणा पुलिस करोड़ों की ऑनलाइन ठगी के मामले में क्षेत्र के दो युवकों को लेकर गई है। पुलिस सूत्रों अनुसार हरियाणा में ऑनलाइन ठगी के मामले में फरीदाबाद थाने में मुकदमा दर्ज है। एक कंपनी के नाम से हुई करीब दो करोड़ से अधिक की ऑनलाइन ठगी की रकम आरोपियों के बैंक खातों में आई है। मंगलवार देर शाम हरियाणा पुलिस बाजपुर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर शहर के मोहल्ला रामभवन निवासी एक युवक को उठाया। उसके बाद गांव बिराह फार्म निवासी एक युवक को उठाया। हरियाणा पुलिस दोनों युवकों को लेकर बुधवार सुबह हरियाणा रवाना हो गई। सीओ अन्नराम आर्य ने बताया कि हरियाणा पुलिस आनलाइन ठगी मामले में बाजपुर क्षेत्र के दो युवकों को लेकर पूछताछ के लिए ले गई है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़