राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भाजपा नेता के घर से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

रूद्रपुर। अज्ञात चोरों ने भाजप नेता की गैर मौजूदगी में उसके घर में घुसकर वहंा से लाखों रूपये कीमत के जेवरात तथा हजारों की नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। मामले की रपट दज करा दी गई है। दर्ज रपट में अनन्त राम पाल पुत्र स्व. लालता प्रसाद निवासी वसुंधरा ग्रीन फुलसुंगी, ट्रांजिट कैम्प ने कहा है कि 4 अक्टूबर को दोपहर वह अपने परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर किसी काम के बाहर गये हुए थे। 7 अक्टूबर को सुबह घर वापस पहुंचे तो देखा घर में सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। लॉकर से रूपये 35 हजार रूपये नगद, ढाई तोला सोने की चैन, 5 कलाई घड़ी लेडीज, 1 कलाई घड़ी जेंट्स अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गयी है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मामले की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़