राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर से दानपात्र हुआ चोरी, पुलिस को सौपी तहरीर

रुद्रपुर/बिलासपुर। प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मंदिर प्रागण के अन्दर दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आ रहा है वही सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गयी है।

प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनीष बावा ने पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि दिनांक 14 अगस्त 2024 को सुबह समय लगभग 3:50 बजे की घटना है करतारपुर रोड स्थित प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मन्दिर के प्रांगण के अंदर लगे दान पात्र को एक युवक द्वारा चोरी कर लिया गया है सारी घटना मन्दिर के अंदर लगे सी.सी. टीवी कैमरे में कैद हो गई है आपको बता दे कि प्राचीन श्री मोटा महादेव शिव मन्दिर हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र है और भक्तों के चढ़ावे से ही मंदिर प्रागण में दूर दराज से आये भक्तों के लिये हर सोमवार को प्रसाद का आयोजन किया जाता है मन्दिर प्रांगण में दानपात्र की हुई चोरी की घटना से कमेटी के सभी पदाधिकारी व सदस्य बहुत ही आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द उक्त युवक की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने की मांग की। तहरीर देने वाले में दुर्गापाल, चन्द्रपाल समेत अनेको लोग मौजूद रहे।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़