राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

मृतक नर्स की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएगा व्यापार मंडल

गदरपुर। रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य कर रही महिला की हत्या के बाद उसकी इकलौती बेटी जिया मलिक की पढ़ाई का खर्चा गदरपुर व्यापार मंडल ने उठाने की बात कही है। बता दें कि मृतका तसलीम जहां बेहद गरीब परिवार से थी तस्लीम जहां के पिता नफीस गदरपुर थाने के पास एक चाय का खोखा चलाते हैं जिनका एक पुत्र और सात पुत्रियां है।

तीन बेटियों की नफीस ने शादी कर दी है जिसमें बड़ी बेटी तस्लीम जहां की बीते दिनों हत्या हो गई है। अब तस्लीम जहां की इकलौती बेटी जिया मलिक की आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बाधित होने की संभावना थी जिसको संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार शाम को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने अपनी टीम के महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करते हुए मृतक तस्लीम जहां की बेटी जिया मलिक के लिए कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई के पूरे खर्च उठाने की बात कही। दीपक बहेड़ ने बताया कि नगर के एस एस पब्लिक स्कूल के प्रबंध न से बात करते हुए मंगलवार को एडमिशन करवाया जाएगा। दीपक बेहड़ ने बताया कि परिजनों का कहना था कि जिया मलिक जिस स्कूल में पहले पढ़ती थी स्कूल का की कुछ फीस बकाया है।

जिसके चलते वह स्कूल वाले टीसी देने में आनाकानी कर रहे हैं। दीपक बेहड़ ने स्कूल स्वामी को फोन पर अनुरोध करते हुए कहा कि बच्ची की माता अब इस दुनिया में नहीं रही है। गदरपुर से हम लोग इस बच्ची की पढ़ाई का जिम्मा ले रहे हैं । जिस पर रुद्रपुर स्कूल संचालक ने टीसी देने का आश्वासन दिया। वार्ड के समाज सेवी सलीम बाबा और साकिर अली ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है अब बच्ची अच्छे स्कूल में शिक्षा लेकर पढ़ेगी इन्होंने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़