राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

गुरूद्वारा सिंह सभा के प्रधान स. प्रीतम सिंह का निधन

रूद्रपुर। गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा गोल मार्केट के नव निर्वाचित प्रधान प्रीतम सिंह चावला का आज प्रातः निवास स्थान पर निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सिख समाज के साथ ही नगरवासियों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित भारी संख्या में लोगों ने सिंह कालोनी गली नम्बर दो स्थित उनके आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।। स्व. चावला समाजसेवा के कार्याों में हमेशा अग्रणीय भूमिका निभाते रहते थे। इससे पूर्व भी वह गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा गोल मार्केट की प्रबंधन समिति में कई दायित्वों ंका निर्वहन कर चुके थे। स्व. चावला गुरूद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर भी चुने जा चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रोड़वेज डिपो में सेवा काल के दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हमेशा कर्मचारियों के हितों के लिए संघर्ष किया। उनके दो पुत्रों कुलदीप सिंह व राजेंन्द्र सिंह व पुत्री रंजीत कौर का विवाह हो चुका है। स्व. चावला का आज सायं 5 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़