राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

हरीश रावत ने गैरसैंण में किया उपवास, बाइक पर बैठकर निकाला जुलूस

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत गैरसैंण के रामलीला मैदान पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह वीर चंद्र सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद उपवास एक घंटे उपवास पर बैठे। इसके बाद उन्होंने गैरसेंण नगर में बाइक पर बैठकर जुलूस निकाला।

उनका कहना है कि वह उपवास के बाद टाॅर्च से गैरसैंण की ग्रीष्मकालीन राजधानी को खोजने का काम करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।ल

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़