रूद्रपुर। नैनीताल हाईवे पर आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। रिमझिम वर्षा के बीच अनियंत्रित कार चालक ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। तडके करीब सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास हुए इस हादसे में एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। मृतकांे में ई-रिक्शा चालक 30 वर्षीय मनोज साहनी पुत्र भुल्लन निवासी ग्राम भूरारानी, 45 वर्षीय उर्मिला साहनी पत्नी स्व. लोहा साहनी निवासी ग्राम भूरारानी, 35 वर्षीय विभा साहनी पत्नी प्रमोद साहनी निवासी सुभाष कालोनी और गर्भवती महिला 20वर्षीय ज्योति पत्नी रविन्द्र कुमार निवासी भूरारानी शामिल हैं वहीं कार चालक बरेली निवासी बबलू घटना के तत्काल बाद कार में लगा एयर खुल जाने से गंभीर रूप से घायल होने से बच गया। इस दुर्घटना में ई रिक्शा सवार 38 वर्षीय कांति देवी पत्नी दिनेश साहनी निवासी ग्राम भूरारानी व 36 वर्षीय ललिता पत्नी सुबोधा साहनी निवासी भूरारानी और कार चालक बबलू ;27द्ध निवासी बरेली घायल है। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसडीएम, पीएमएस, तहसीलदार सहित कई अधिाकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। जानकारी के अनुसार आज तड़के लगभग तीन बजे भूरारानी निवासी गर्भवती महिला ज्योति को दिखाने के लिए उसके परिजन उर्मिला साहनी, विभा साहनी, ललिता साहनी व कांति साहनी ई रिक्शा संख्या यूके 06 ईआर 3171 के चालक ग्राम भूरारानी निवासी मनोज साहनी के साथ ई रिक्शा में सवार होकर जिला चिकित्सालय ले गये थे। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद जब परिवार के सभी लोग घर वापस लौट रहे थे। तभी नैनीताल रोड़ पर पीएसी गेट के सामने तेज गति से आती कार संख्या यूपी 25 बीडी 6168 के चालक बरेली निवासी बबलू ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी जिसके बाद वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर में लगे विद्युत पोल से जा टकराई और क्षतिग्रस्त हांे गई। वहीं कार की टक्कर से ईरिक्शा के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। उनकी चीख पुकार की आवाज सुनकर रात्रि में गुजरते कई लोग वहां आ गये। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी भी आ गये ।
तेज रफ्तार कार ने ली चार लोगों की जान, गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत
byAman Singh
0
