रुद्रपुर-भारतीय कानून के नए नियम लागू होने के बाद सबसे पहले मुकदमा ठेली फंड वालों पर दिल्ली और गोवा में दर्ज हुआ। जबकि फड़ और फड़ वालों के लिए विशेष अधिकार रखने हेतु सरकार ने कानून बनाया है। जिसके अंतर्गत हर ठेली फड़ वाले को निर्धारित जगह पर अपनी ठेली या फड़ पर लगाकर जीविका चलाने का अधिकार है। जिनके लिए कानून तो बना लेकिन उसे कानून को अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक ना तो लाभ मिला और ना ही उसकी जानकारी पहुंच पाई , कुल मिलाकर सरकार ठेली और फड़ वालों को ना तो कानून की जानकारी देने में सफल रही ना जागरुक कर पाई और ना ही कानून के लाभ उन्हें दिला पाई। अगर हम कानून की बात करें तो निर्धारित जगह पर लग रहे ठेली या फड़ तब हटाए जाते हैं जब उन्हें दूसरी जगह व्यक्त स्थापित किया जाए लेकिन हम रुद्रपुर शहर की बात करें तो निश्चित जगह से हटाने के बावजूद 1 साल भी जाने के बाद भी आज तक विस्थापित नहीं किया गया है जिसको लेकर उनके रोजगार पर सीधा असर पड़ा है और लोग अपना व्यापार बंद करने की कगार पर है ,वह कुछ होने बंद कर भी दिया है। बड़ा सवाल यह है कि इन लोगों की शुद्ध लेने वाला कोई नहीं है चाहे वह जनप्रतिनिधि हो या फिर प्रशासन ऐसे में एक बड़ी मुहिम चलाई है दिल्ली की एक एनजीओ संस्था जन पहल ने जो एक्शन जॉइंट होकर कमेटी के नाम से रुद्रपुर में भी काम कर रही है जिसके लिए एनजीओ के सदस्य योगेश सैनी लगातार काम कर रहे हैं इन गरीबों के लघु व्यापार में आने वाली समस्याओं का निदान नगर निगम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से करने की जब दो जहां में लगे रहते हैं और उनके लोन या अन्य सुविधाओं में काम आने वाले कागजातों को पूरा करते हैं जिसके लिए वह समय-समय पर कैंप के माध्यम से इन रुद्रपुर ठेली, फड़ बालों को जागरुक करते रहते हैं। और हर संभव हर तरीके से इनके साथ खड़े रहते हैं । आधार कार्ड, पैन कार्ड ,आभा कार्ड, आदि जरूरी दस्तावेजों को पूरा करते हैं और लोगों के पास जाकर उन्हें जागरूक करने का काम कर रहे हैं पिछले 1 साल में सैकड़ो गरीबों को उनके कागजात पूरे कर कर सरकारी सुविधाओं का लाभ व अन्य समस्याओं का समाधान के प्रमुख रूप से किया है। वही योगेश सैनी ने इन गरीबों के लिए एक मसीहा की तरह काम किया है। उनका कहना है कि लगातार इस दिशा में मेहनत से काम होता रहेगा राजस्थान वह अन्य प्रदेशों जैसा माहौल इन ठेली और फड़ वालों के लिए बनाया जाएगा। इसके लिए उनका एन जी ओ और वह स्वयं इन गरीबों के साथ खड़े हैं और उनकी हर समस्या का समाधान गंभीरता से करेंगे।
योगेश सैनी अपने एनजीओ के माध्यम से ठेले व फड़ वालों के लिए बने मसीहा
byAman Singh
0
