रुद्रपुर। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी आज देहरादून से चलकर रुद्रपुर पहुंचेंगी ,और यहां वह हरेला सप्ताह के तहत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करेंगी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के तत्वाधान में यह कार्यक्रम रुद्रपुर में आयोजित किया जाएगा। जिसकी जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक उत्तरांचल पंजाबी युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने बताया कि आज विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी देहरादून से चलकर जसपुर के भरतपुर मेहवाला वाला गांव में पहुंचेंग जहां वह जनता मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होगी। उसके पश्चात वह काशीपुर से होते हुए रुद्रपुर पहुंचेंगी और हरेला सप्ताह कार्यक्रम के तहत ओमेक्स सोसाइटी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेड़ा में पौधारोपण करेंगी ।कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ ने सभी कार्यकर्ताओं से आज दोपहर 2:00 बजे कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
