राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रम्पुरा चौकी के पास मोहर्रम पर राहगीरों को बाटा शरबत व प्रसाद

रूद्रपुर। महानगर में मोहर्रम पर्व सादगी एवं परंपरागत तरीके से मनाया गया। मोहर्रम पर्व पर मुस्लिम समाज ने गम का इजहार करते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। वही रम्पुरा चौकी के पास मीठा पानी व प्रसाद का वितरण किया गया बताते चलें कि वरिष्ठ पत्रकार अमन सिंह के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम के अवसर पर राहगीरों को मीठा पानी व प्रसाद का वितरण किया। इस मौके पर पत्रकार अमन सिंह ने कहा कि नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मोहर्रम की दसवीं तारीख है इसलिए शहर में विभिन्न जगहों पर ताजिए निकाले जा रहे हैं इस अवसर पर राहगीरों को मीठा पानी व शरबत का वितरण किया गया है इस दौरान नबी हसन, जमील अहमद (पत्रकार), आशिफ, शरीफ, अली अब्बास, सुहेल, जाहिद, रिहान समेत अनेको लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़