राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किच्छा में प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के चुनाव 25 जुलाई को

किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के संगठन का चुनाव 25 जुलाई को संपन्न होगा। उत्तफ जानकारी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुडडी ने रुद्रपुर रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में दी। भुडडी ने बताया कि नगर इकाई के चुनाव संपन्न करने के लिए पिछले एक माह से प्रक्रिया चल रही थी जिसमें व्यापारियों को संगठन की सदस्यता देकर उनके वोट बनाए जा रहे थे जिसके लिए नगर में चुनाव समिति का भी गठन किया गया था। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई तक सदस्यों पर आपत्ति ली जाएगी तथा उनका निस्तारण किया जाएगा। वोटर लिस्ट तैयार कर दी गई है जिस किसी को भी वोटर लिस्ट की आवश्यकता हो वह ढाई सौ रुपए देकर वोटर लिस्ट पूर्व की तरह निर्धारित स्थान से ले सकता है। उन्होंने बताया कि आपत्ति के लिए 50रूपये फीस निर्धारित की गई है यदि वोटर लिस्ट में दर्ज वोट निरस्त किया जाता है तो 50 रूपये की फीस आपत्ति कर्ता को वापस कर दी जाएगी। यदि वोट सही पाया जाता है तो फीस वापस नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी आपत्तियों का निस्तारण 18 तारीख तक किया जाएगा । 18 तारीख को ही नामांकन पत्र भी वितरित किए जाएंगे। 19 तारीख को नामांकन की वापसी तिथि निर्धारित की गई है । इस दिन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए कार्य संपादित किया जाएगा। 20 तारीख को आवेदनों पर जांच करते हुए 20 तारीख को 10 से 2 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी । इसके बाद 25 तारीख को व्यापार मंडल का चुनाव संपन्न करा कर विजेताओं के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। 25 तारीख को मतदान का समय प्रातः 8बजे से 5 बजे तक निर्धारित रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल, चुनाव समिति के अध्यक्ष सतपाल गाबा, समिति के सदस्य लियाकत, विनोद चोटिला, महादेव अग्रवाल, राजेंद्र अरोड़ा, अभय कुमार सिंह उर्फ रामबाबू के अलावा जिला कार्यकारिणी के ओमप्रकाश अरोड़ा भी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़