राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कमरे में फैक्ट्री कर्मी का शव मिलने से हड़कम्प

रूद्रपुर।शिव नगर ट्रांजिट कैम्प में सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री से ड्यूटी से वापस आने के बाद एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के समीप कच्ची शराब के कई खाली पाऊच पाये जाने से संभावना व्यक्त की जा रही है कि अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से सनराईज कालोनी, गणेशपुर, पीलीभीत उप्र निवासी 51 वर्षीय धमेंन्द्र कुमार पुत्र रूपराम यहां शिव नगर में किरायेदार के रूप में अकेले रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि गत दिवस वह ड्यूटी से वापस आया और अपने कमरे में चला गया। देर सायं तक जब वह नहीं उठा तो मकान मालिक ने उसके कमरे जाकर देखा तो वह फर्श पर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके समीप ही कच्ची शराब के कई खाली पाऊच पड़े हुए थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और धमेंन्द्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी व दो छोटी पुत्रियां साक्षी तथा आलिया हैं।े पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़