रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों व निर्दलीय मैदान में उतरे प्रत्याशियों के व्यय लेखों का मिलान किया गया। इस दौरान बसपा प्रत्याशी समेत दो उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं के मौजूद न रहने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक टी शंकर की मौजूदगी में लेखा टीमों ने प्रत्याशियों के खर्च का मिलान किया। व्यय प्रेक्षक ने कहा कि प्रत्याशियों की ओर से जो भी खर्च किया जाता है, उसे पंजिका में जरूर अंकित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों के व्यय लेखों का दूसरा निरीक्षण 11 व तीसरा 16 अप्रैल को किया जाएगा। नोडल व्यय डॉ. पंकज कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम चरण के लेखा मिलान में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अख्तर अली व अखिल भारतीय परिर्वतन पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश कुमार के व्यय अभिकर्ता उपस्थित नहीं हुए। इस पर व्यय प्रेक्षक की ओर से नोटिस जारी किया गया। नोडल व्यय ने व्यय लेखा के कुछ प्रत्याशियों के खर्च मिलान में त्रुटि पाने पर उन्हें सही करने के भी निर्देश दिए। वहां सभी सहायक व्यय प्रेक्षक व व्यय लेखा टीम मौजूद रही।
लोक सभा चुनाव: व्यय प्रेक्षक ने बसपा व अखिल भारतीय परिर्वतन पार्टी के प्रत्याशियों को जारी किया नोटिस
byAman Singh
0
