राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-बनभूलपुरा बवाल पर शहर में पहुंचनी शुरू हुई पैरामिलिट्री फोर्स, चार कंपनी की थी मांग…

दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में राज्य सरकार द्वारा मांगी गई पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पहुंच गई है। एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स शहर में पहुंच चुकी है। बाकी अन्य चार पैरामिलिट्री फोर्स कुछ देर में हल्द्वानी पहुंच जाएगी। इसके बाद उन सभी को दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा की तरफ भेजा जाएगा। जिसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी। कल शाम को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्र सरकार से पांच कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की डिमांड की थी। जिसके बाद आज पैरामिलिट्री फोर्स हल्द्वानी पुलिस को मिल गई है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़