राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र के नगला बाईपास में तेज रफ्तार डंपर ने एक स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। डंपर स्कूटी सवार को स्कूटी समेत काफी दूर तक घसीटता ले गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के मुताबिक देर शाम स्कूटी संख्या यूके 06/बीई 0380 पर सवार एक व्यक्ति किच्छा से लालकुआं की ओर जा रहा था। नगला बाईपास पर किच्छा से रुद्रपुर की ओर तेज रफ्तार से आ रहा डंपर ने स्कूटी सवार को रौद दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी पहियों में फंस गई और डंपर उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जिसमें स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा करके पकड़ लिया और चालक की जमकर पिटाई की। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त 47 वर्षीय जगदीश सिंह निवासी दवाई फार्म बिंदुखत्ता लालकुआं के रूप में हुई। इंस्पेक्टर आरएस डांगी ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दी गयी जिस पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की एक बेटी और तीन बेटे हैं। मृतक अपने छोटे बेटे को बेटी के यहां छोड़कर घर लौट रहा था।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़