राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मी की संदिग्ध मौत


रूद्रपुर। काशीपुर मार्ग पर करतारपुर मोड़ पर चीनी मिल गदरपुर के रिटायर्ड कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। उनकी मोटर साईकिल पास में ही गिरी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चिकित्सालय आ गये और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिलारी मुरादाबाद निवासी 61 वर्षीय संजीव सिंह पुत्र हुकुम सिंह गदरपुर में अपनी पत्नी रतना सिंह के साथ रहते थे। वह चीनी मिल गदरपुर से रिटायर हुए थे। बताया जाता है कि गत रात्रि उन्हें राह गुजरते लोगों ने करतारपुर मोड़ पर बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। उनकी मोटरसाईकिल भी पास ही में गिरी हुई थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने उन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक संजीव सिंह की दोें पुत्रियां निधि व नेहा हैं जिनका विवाह हो चुका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़