सोशल मीडिया पर आए दिने ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक डूम्सडे फिश का वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। दरअसल वीडियो में बड़ी-बड़ी आंखों वाली एक विशाल मछली नजर आ रही है, जिसके शरीर पर बड़े-बड़े छेद हैं, जिसे देखकर गोताखोरों के भी होश फाख्ता हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में एक दुर्लभ मछली देख सकते हैं जिसके शरीर पर आप बड़े-बड़े छेद देख सकते हैं। वीडियो में दिख रही इस मछली को देखकर आपके मन में भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिख रही इस अनोखी मछली को ताइवान के पास देखा गया है। वहीं रिपोर्ट की मानें तो मछली के शरीर पर नजर आ रहे ये बड़े-बड़े छेद कुकी-कटर नाम के शार्क के काटने से हुए हैं। बताया जा रहा है कि, यह जीव समुद्र की सतह से 656-3200 फीट नीचे गहराई में पाए जाते हैं।
वहीं वीडियो में आप चमकदार मछली के आस-पास गोताखोरों का एक ग्रुप भी देख सकते हैं जो मछली को बड़ी ही उत्सुकता के साथ देख रहे हैं। वीडियो में दिख रही मछली का साइज इतना ज्यादा है, जिसे देखकर ये लग रहा है कि, ये कई इंसानों को एक बार में गटक सकती है। बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वहीं वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में मछली से जुड़ी खास जानकारी दी गई है।