राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जगतपुरा में जनसभा का आयोजन, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

(G-वार्ता)

रुद्रपुर। जगतपुरा वार्ड नंबर पांच में एक जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधे शर्मा ने की। जनसभा में पहुँचे विधायक शिव अरोरा, महापौर रामपाल व विकास शर्मा व उत्तम दत्ता ने सभा को संबोधित किया। वही इस मौके पर वक्ताओ ने सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई तथा विकास शर्मा ने कहा कि बीजेपी के राज में शहर में ही नहीं अपितु पूरे राज्य में विकास की गंगा बह रही है जिसके बाद महापौर ने भी कई सारी उपलब्धियां गिनाते हुए हर व्यक्ति के दुख सुख में शामिल होने का संकल्प दिया विधायक शिव अरोरा ने अपने भाषण में कहा की मोहल्ले में जो गली में रोड डालने से रह गई हैं वह सभी गलियां जल्द से जल्द बना दी जाएंगी। इस मौके पर निमित्त शर्मा, पार्षद विधान पांडे, पवन कुमार, दीवान सिंह, योगेश उपाध्याय समेत अनेको मौजूद रहे।




Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़