(G-वार्ता)
रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी घास मंडी में निर्माल्य संग्रह वाहन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
आपको बताते चलें कि निर्माल्य संग्रह वाहन सेवा का उद्देश्य है कि भारतवर्ष की पवित्र नदियों, तालाबों, कुएं समेत अन्य जल के स्रोतों को पवित्र बनाए रखना।
वही पंडित प्रदीप जी मिश्रा (अंतरराष्ट्रीय शिव महापुराण कथा वाचक के प्रेरणा) से प्रेरित होकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी देते हुये शिव भक्त संजय भटनागर ने बताया निर्माल्य संग्रह वाहन का कार्य घर-घर व मंदिरों में जाकर भगवान की मूर्ति, अगरबत्ती, दूध के पैकेट, फूल-पत्ते, मालाएं व भगवान के चित्र एकत्र कर धरती में विसर्जन किए जाने हेतु निर्माल्य संग्रह वाहन सेवा का कार्य शुरू किया जा रहा है
जिसमें आमजन को जागरूक किया जाएगा कि भगवान की मूर्ति, चित्र, फूल माला इत्यादि को इधर-उधर ना फेंके व नाही नदियों में विसर्जन करे यह सामग्री एकत्रित कर संग्रह वाहन को जमा कराएं।
श्री भटनागर ने कहा कि निर्माल्य संग्रह वाहन की सेवा हर सोमवार को सुबह से शुरू की जाएगी और जल्द ही एक टीम बनाकर नगर के हर मंदिर, चौराहा पर संग्रह वाहन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए फ्लेक्सी, पोस्टर भी लगाई जायेंगे और एक मोबाइल नंबर भी जारी किया जाएगा जिससे कि आमजन यह सामग्री एकत्र कर संग्रह वाहन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में संजय भटनागर, उमेश सागर, मनीष शर्मा, आकाश कोहली, वीरेंद्र सागर, भोला कारीगर, जानी , कृष्णा सागर, सचिन समेत अनेकों लोग मौजूद रहे।
