राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बादल साहब हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगें: सुखदेव सिंह नामधारी

(G-वार्ता)

बाजपुर। उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष स.सुखदेव सिंह नामधारी ने देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. स. प्रकाश सिंह बादल के निधन पर उनके गाँव बादल (पंजाब) पहुँचकर उन्हें भावभीनी श्रृध्दांजलि अर्पित की एवं उनके पुत्र स. सुखवीर सिंह बादल से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की। नामधारी ने कहा कि स्व. बादल ने भारत और पंजाब की राजनीति को ऐसा आकार दिया, जो अपने आप में अद्भुत हैं। बादल साहब सब लोगों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अलग-अलग विचारधाराओं वाले नेताओं के साथ काम किया। राजनीतिक फायदे-नुकसान से परे हटकर उनके लिए राष्ट्रीय एकता की भावना हमेशा सर्वोपरि रही। बादल साहब के निधन से जो रिक्तता आई है, उसे भरना मुश्किल होगा। वह एक ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने जीवन में कई चुनौतियां देखीं। वह आज भले ही हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हमेशा हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। उनकी कमी तो हमें जरूर खलेगी, लेकिन यह भी सच है कि वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगें।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़