(G-वार्ता)
बाजपुर।कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने खुलासा करते हुए बताया नाबालिक लड़की को भगाने वाले आरोपी को बरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट द्वारा दोराहा बस स्टैंड से
अभियुक्त हरजीत सिंह 20 वर्षीय पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गंगा बेहड बुधिया कला,थाना निघासन जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को लड़की सहित गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया वादी कश्मीर सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी ग्राम भटपुरी नमूना द्वारा कोतवाली में दाखिल तहरीर बावत स्वयं की नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष को हरजीत सिंह निवासी अज्ञात 05 मई को समय लगभग प्रातः 02: बजे उसके घर नमूना भटपुरी से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज धारा- 363आईपीसी बनाम हरजीत सिंह दर्ज किया।15 मई-2023 की सायं समय लगभग 20: बजे अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गंगा बेहड बुधिया कला, थाना निघासन जिला लखीमपुर खीरी उ0प्र0 को दोराहा बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से अभियोग से संबंधित अपहर्ता वादी की नाबालिग पुत्री को बरामद किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट,हेड कांस्टेबल भूपाल चंद,महिला कांस्टेबल विमला आदि मौजूद थे।
