(G-वार्ता)
बाजपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा एडवोकेट शिवराज सिंह राणा को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहनाकर एवं मिष्ठान वितरण कर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित शिवराज राणा ने कहा जो जिम्मेदारी क्षत्रिय महासभा द्वारा दी गई है उसको कर्तव्य के साथ निभाया जाएगा क्षत्रिय महासभा के हितों में कार्य किए जाएंगे।इस मौक़े पर अरविंद यादव,बहादुर भंडारी,ललित राणा,संजय रूहेला,राणा गुरकीरात सिंह,रवींद्र राणा,जोगिंदर राणा,देवेंद्र राणा,अमित कुमार,उज्ज्वल सिंह, संजय राणा आदि मौजूद थे।
