(G-वार्ता)
बाजपुर। तहसील सभागार में ब्लॉक स्तरीय तहसील दिवस एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी द्वारा लगाया गया जिसने 11 शिकायतें दर्ज कराई गई शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने बताया सीएम के निर्देश पर डीएम युगल किशोर पंत द्वारा निर्देशित किया गया महा के पहला सप्ताह दिन मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय तहसील दिवस लगाते हुए जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया तहसील दिवस में पीडब्ल्यूडी ब्लॉक एवं जल संस्थान जल निगम सिंचाई विभाग नगर पालिका परिषद चकबंदी विभाग विकासखंड के अधिकारियों की बैठक कर उन को निर्देशित किया गया है।जहां पर भी सरकारी भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उस भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण कार्यों को नोटिस कर भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराएं और वहां पर अपने विभाग के बोर्ड लगाएं। इसके साथ ही विकासखंड के जितने भी स्कूल हैं बच्चों के सर्टिफिकेट बनाने के लिए हर स्कूल में सीएससी सेंटर लगाया जाएगा उन बच्चों के सर्टिफिकेट तैयार किए जाएंगे बच्चों को सर्टिफिकेट में लगाने वाले डॉक्यूमेंट साथ लेकर स्कूल आने होंगे जिसमें 30 की फीस उनको जमा करनी होगी तत्काल प्रभाव से उनके सर्टिफिकेट तैयार करके उनको सौंपी जाएंगे। उन्होंने कहा जितने भी सरकारी भूमि पर मजार बने हैं उन मजारों की सूची बनाकर दी जाए जिन लोगों द्वारा बनाए गए हैं अवैध रूप से उनको नोटिस देखकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें।इस मौके पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट वीडियो सुरेश चंद पंत कानूनगो सुनीति कुमार लेखपाल विपिन चौहान ईओ मनोज दास लिपिक कैलाश चंद्र जोशी एस एमआई मोहन सिंह टोलिया,दिनेश कुमार सक्सेना, मुर्तुजा अली,महिपाल सिंह आदि मौजूद थे।
