(G-वार्ता)
चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को रविवार को बर्नेट कंपनी द्वारा देहरादून में होमयोकोन 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में रुद्रपुर शहर के सम्मानित चिकित्सक डॉ कपिल शर्मा जी को राष्ट्रीय होमियोपैथिक प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया मुख्य अतिथि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश में होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धति की महत्ता की चर्चा की और कहा कि होम्योपैथी की लोकप्रियता का ही यह कारण है कि विश्व में दूसरी सबसे बड़ी चिकित्सा पद्धति है,। कोरोना काल में जब महामारी ने करोड़ों जिंदगियां छीन लिया तो उस समय भारत के लोग होमियोपैथिक की दवाई लेकर अपने प्राणों की रक्षा कर रहे थे।
कार्यक्रम के विषय में मुख्यमंत्री धामी ने कहा उत्तराखंड प्रदेश अब आयुष प्रदेश के रूप में देश में अपनी पहचान बना रहा है ऐसे समय में होमियोपैथी विभाग द्वारा प्रदेश में होमियोपैथी की दशा और दिशा को सुधारने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है । कार्यक्रम में उपस्थित किच्छा विधानसभा के पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला जी ने डॉ कपिल शर्मा द्वारा कोविड काल में जिले में दी गई सेवाओं के बारे में केंद्रीय मंत्री जी को अवगत कराया। कार्यक्रम में कार्यक्रम के आयोजक नीतीश दूबे, दून यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ उमंग खन्ना, डॉ जसवंत पाटिल, होम्योपैथिक रजिस्ट्रार डॉ शैलेंद्र पांडे, डॉ रजनीश शर्मा, डॉ भूपेंद्र गंगवार, डॉ चित्रा पांडे, डॉ मानसी तिवारी, डॉ गौरव अरोरा , डॉ हेमंत चौहान आदि देश भर से आए हजारों चिकित्सक मौजूद थे।
