(G-वार्ता)
बाजपुर। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर पर बढ़ोतरी को लेकर दर्जनों आक्रोशित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर लेकर बेरिया तिराहे पर प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी हंगामा करते हुए पुतला दहन कर कटौती करने की मांग की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीके जोशी ने कहा केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार महंगाई पर कोई वार्ता नहीं की जाती सदन में विपक्ष को बोलने भी नहीं दिया जाता है जो बोलता है उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है अगले दिन ही सीबीआई आईडी के छापे लगवा दिए जाते हैं।उन्होंने कहा है केंद्र सरकार द्वारा लगातार गैस डीजल पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है और महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है।केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम रही नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।देश के युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं रोजगार देने के नाम पर केंद्र सरकार कोई वार्ता नहीं करती इसके साथ ही धर्म जाति बात पर हमेशा डिबेट पर वार्ता की जाती है लेकिन देश को जोड़ने व महंगाई रोकने के नाम पर रोजगार देने के नाम पर कोई भी वार्ता नहीं की जाती जिसको लेकर देश की जनता में आक्रोश पनप रहा है 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इसका खामियाजा भाजपा को भुगतने के लिए मजबूर कर देगी और सत्ता से बेदखल करेगी।इस मौके पर पवन शर्मा,राजकुमार,अनिल वाल्मीकि, रेशम यादव,महेश कुमार,अभिषेक तिवारी,आशु भट्ट,युसूफ अली,पप्पू अली,फुरकान अहमद,निसार राजा हिपाल यादव,नितिन बिष्ट,जगबीर सिंह जग्गा,राहुल वर्मा,बलबीर सिंह कालू,हरपाल यादव,आदि मौजूद थे।
