(G-वार्ता)
बाजपुर। विगत 10 मार्च की रात्रि के 8 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम इटावा में लकड़ी तस्कर के घर पर पहुंचकर टीम में ट्रैक्टर ट्रॉली को दिल्ली जाने का प्रयास किया लेकिन दर्जनों पुरुष एवं महिलाओं ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को छुड़ाकर ले गए।वन विभाग की टीम पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी पुलिस ने धर दबोचा।बादी किशन सिंह भंडारी उत्तराखंड वन विकास निगम पूर्वी रामनगर नैनीताल द्वारा मनजीत सिंह उर्फ मीता आदि कुल आठ नफर के विरुद्ध एक राय होकर वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा व सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर गाली गलौज करने संबंधी तहरीर मुकदमा करते हुए धारा संख्या 147/148/323/332/353/ 427/504 आईपीसी एक्ट में दर्ज किया।जिसमें विवेचक प्रभारी चौकी बननाखेड़ा भगवान गिरी गोस्वामी द्वारा आज दिनांक 12 मार्च को घटना से संबंधित मुख्य अभियुक्त मंजीत सिंह उर्फ मीता पुत्र जगीर सिंह निवासी इटावा को गिरफ्तार लाल में पेश किया गया जहां से कारागार जेल हरद्वारी भेजा गया।
