(G-वार्ता)
बाजपुर। कोसी खनन क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा वाटर पंप तथा पाइप लगाकर गहरे खड्डे से पानी निकाल कर अवैध रूप से खनन किया जा रहा था।जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट तथा राजस्व विभाग के लेखपालों को साथ लेकर कोसी खनन क्षेत्र में छापामार अभियान चलाया गया जिसमें खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने अभियान के दौरान तीन सेक्शन पाइप एक वाटर पंप को कब्जे में लेकर सीज करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर तहसील में जमा कर दिए गए।वही खनन सामग्री को वहीं पर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा है खनन अधिनियम एक्ट का खनन माफियाओं द्वारा सरेआम उल्लंघन कर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है जिस को रोकने के लिए हमारी राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है काफी हद तक अवैध खनन को रोकने का काम किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी कीमत पर अवैध रूप से खनन नहीं होने दिया जाएगा खनन माफियाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

