(G-वार्ता)
बाजपुर। शिक्षा, शोध व उत्कृष्ट लेखन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ संदीप कुमार पांडे को चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी (हरियाणा )में इंडो यूरोपियन लिटरेरी डिस्कोर्स ,यूक्रेन व गुरु विद्यापीठ द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रो. सुनीता ( हिंदी विभाग- चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी ) प्रो .अरुणाचल (बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक ) व प्रो. राकेश शंकर भारती( यूक्रेन) ने संयुक्त रुप से शिक्षा सारथी सम्मान से सम्मानित किया! इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ पांडे द्वारा" विश्व गुरु के रूप में उभरता भारत" शोध पत्रों का वाचन किया गया।आपने अपने शोधपत्र के माध्यम से बताया कि प्राचीन भारत तक्षशिला ,नालंदा ,विक्रमशिला जैसे शिक्षा के प्रसिद्ध केंद्रों का घर था जिसने देश और दुनिया के ज्ञान जिज्ञासु लोगों व विद्वानों को अपनी ओर आकर्षित किया।उच्च शिक्षा के इन केंद्रों में वेद, कृषि, दर्शन, चिकित्सा, खगोल विज्ञान, भविष्य विज्ञान ,जादू, वाणिज्य, व संगीत जैसे विषय पढ़ाए जाते थे।
आपने लगभग 60 अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता का उत्कृष्ट शोधपत्रों का वाचन किया और आपके 4 दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। वर्तमान में आप एस.आई.आई .कॉलेज रोशनपुर (उत्तराखंड) में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
