(G-वार्ता)
बाजपुर। सितारगंज के गांव में 20 फरवरी को बाजपुर क्षेत्र की एक किसान की बेटी प्रकाश कौर का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया था प्रकाश कौर के हत्यारों तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई थी जिसे लेकर प्रकाश कौर को न्याय दिलाने की मुहिम बाजपुर में चल रही है। इसी के तहत 6 मार्च को बाजपुर में न्याय रैली प्रस्तावित थी।
मुहिम के अगुआ किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है कि आगामी कुछ ही दिनों में पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया जाएगा व दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसे देखते हुए आज भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक किसान नेता जगतार सिंह बाजवा की उपस्थिति में 15 सदस्य टीम की मीटिंग स्वर्गीय प्रकाश कौर के निवास पर हुई और सभी ने निर्णय लिया कि पुलिस के आश्वासन को देखते हुए न्याय रैली स्थगित की जाती है और 9 तारीख तक यदि कोई कार्यवाही नहीं होती है तो 10 तारीख को बाजपुर में न्याय रैली की जाएगी व उसी दिन सितारगंज पूछ की घोषणा की जाएगी मीटिंग में किसान नेता बलविंदर सिंह, रमेश सिंह, प्रधान शवेग सिंह, रिंकू सिंह,जसपाल सिंह बिल्लू ,भजन सिंह,हरबंस सिंह, राज सिंह, सतनाम सिंह, दिलीप सिंह आदि थे।
