राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून पर धन्यवाद रैली निकाली

(G-वार्ता)

बाजपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी आध्यादेश लाने  पर बाजपुर मंडल के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद पदयात्रा रैली निकालकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने कहा राज्य के छात्र छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा नकल विरोधी अध्यादेश कानून लाकर बड़ा ही सराहनीय काम किया है।रात दिन युवा छात्र छात्राएं पढ़कर एग्जाम देकर आते हैं पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है उन छात्र-छात्राओं की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।नकल विरोधी कानून को लाकर राज्य के हित में मुख्यमंत्री द्वारा कार्य किया गया है।

धन्यवाद रैली के संयोजक बिट्टू चौहान सह सयोजक कृष्णा जोशी थे। इस मौके पर विकास गुप्ता,कमल भट्ट,उमा जोशी,गौरव शर्मा,वीरेंद्र बिष्ट,नरेंद्र चौधरी,कन्नौज जोशी, परवीन देवा,सोनू राठोर आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़