(G-वार्ता)
रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी के पास एक घर में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली वही मौके पर पहुँची रम्पुरा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
जानकारी के अनुसार की किच्छा रोड रम्पुरा चौकी के पास पोस्टमार्टम हाउस के सामने स्थित स्थानीय युवक ने घर में परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगा ली वही जब इसकी सूचना परिवार वालो को हुई तो आनन फानन में परिवार के द्वारा पुलिस को सूचना दी गईं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था वही लोगों द्वारा पता लगा कि युवक का नाम नितिन है।
