(G-वार्ता)
रूद्रपुर। आर0टी0ई0 में मानक से अधिक शुल्क की प्रतिपूर्ति प्राप्त कर लाखो का घोटालो का मामला सामने आ रहा है। वही, रुद्रपुर के रेशमबाड़ी निवासी समाजसेवी कार्यकर्ता मनीष बावा ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि रूद्रपुर में कुछ निजी विद्यालयो द्वारा (आर0टी0ई0) के तहत वर्ष 2022-23 में विद्यालय मे अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया गया है तथा आर0टी0ई0 के तहत कक्षा 1 से कक्षा 3 तक अध्ययनरत छात्र/छात्राओ का मासिक शुल्क मु0 1150 से लेकर 1250 प्रति छात्र/छात्रा के हिसाब से प्रतिपूर्ति प्राप्त की जा रही है जब कि कुछ विद्यालयो में कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के प्रति छात्र/छात्रा की मासिक शुल्क रू0 150/- से रू0 300/- तक है, इस प्रकार उक्त कुछ विद्यालय द्वारा गलत तरीके से प्रति छात्र/छात्रा के हिसाब से ज्यादा शुल्क दिखाकर विद्यालयो द्वारा सरकार को लाखों रूपये का चुना लगाया जा रहा है।
मनीष बावा ने बताया कि इस मामले का खुलासा आर0टी0आई के तहत प्राप्त सूचना से हुआ है। वही उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा उन स्कूलो में बिना आर0टी0ई0 के अध्ययन रत छात्र/छात्राओं के शुल्क कार्ड भी प्राप्त किये जा चुके है जिसमे साफ तौर पर दर्शया जा रहा है कि स्कूल की आमतौर पर प्रतिमाह शुल्क कितना है
मनीष बावा ने कहा कि जल्द ही उक्त विद्यालयो के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत कर जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों को मामले का संज्ञान कराते हुये एक शिकायती पत्र दिया जायेगा जिससे की निजी विद्यालयो की इस तरह की कार्यशैली पर अंकुश लगाया जा सके। और वही मेरे द्वारा एक पत्र एसआईटी को भी भेजा जाएगा जिससे कि पूर्व में हो रहे इस घोटाले की जांच हो सके।
