राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ड्रैगन फ्रूट की खेती महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी: उमा जोशी

(G-वार्ता)

बाजपुर।विकासखंड के ग्राम बरहैनी पंचायत घर में मधुबन स्वायत्त सहकारिता में ड्रैगन फ्रूट के संबंध में एक गोष्टी उद्यान विभाग द्वारा आयोजन किया गया।की गई।गोष्टी की अध्यक्षता उमा जोशी द्वारा की गई।जिसमें उद्यान विभाग से मुख्य उद्यान अधिकारी श्रीमती भावना जोशी एडीओ उद्यान विभाग केएल सागर,रीप व एन आर एल एम स्टाफ द्वारा भी गोष्टी में प्रतिभाग किया। मधुवन की अध्यक्ष उमा जोशी ने बताया की सीएलएफ मैं फर्स्ट फेस में 12 बीघा जमीन पर ड्रैगन फ्रूट पर काम किया जाना तय हुआ। जिसमें ड्रैगन फ्रूट के प्लांटेशन के लिए मधुबन सीएलएफ के माध्यम से 12 किसानों को चुना हैं।साथ ही ड्रैगन फ्रूट की खेती से महिलाओं  को कैसे आत्मनिर्भर बन सकती है इसके विषय में बताया गया।मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी जी द्वारा समूह की महिलाओं को ड्रैगन फ्रूट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। ड्रैगन फ्रूट की गोष्ठी का  संचालन केयर संस्था के कमलेश जोशी द्वारा किया गया।वह इसमें एडीओ कमलजीत कौर व सीनियर हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर केएल सागर भी उपस्थित थे रीप परियोजना की ओर से उमेश छिमवाल व एन आर एल एम की ओर से गगनदीप कौर ने भी गोष्टी में प्रतिभाग किया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़