राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस ने नशे के सौदागर बबलू 615 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

(G-वार्ता)

बाजपुर। भैंसिया फार्म प्राइमरी स्थित स्कूल के पास मुखबिर की सूचना पर नशे के सौदागर चरस तस्कर को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। जिसपर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया ग्राम बरहैनी पोपरी निवासी बबलू 45 वर्षीय पुत्र नौसे को 615 ग्राम अवैध चरस के साथ मोबाइल फोन मोटरसाइकिल स्प्लेंडर सहित गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया।कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया वरहैनी चौकी इंचार्ज प्रकाश बिष्ट एसआई देवेंद्र सिंह मनराल द्वारा नशे के सौदागरों को लेकर तीसरी नजर रखी जा रही थी जैसे ही नशे के सौदागरों की सूचना मिलती है पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी कर नशे के सौदागरों को दबोच कर जेल भेज रही है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़