(G-वार्ता)
बाजपुर। दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत ने मुखबिर की सूचना पर हरलालपुर निवासी मोहित पुत्र जागन सिंह को पाकिस्तान प्रीमियर लीग ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए 4 मोबाइल फोन व 2050 नगद तथा सट्टा पेन डायरी पर्चियां आदि बरामद करते हुए अपराध धारा 13 जुआ अधिनियम एच के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
