राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

विकासोन्मुखी बजट से हर वर्ग होगा लाभान्वित: गणेश जोशी

(G-वार्ता)

बाजपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री व जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने मोदी सरकार द्वारा पारित बजट को विकासोन्मुखी बताते हुए कहा कि बजट से हर वर्ग लाभान्वित होगा। इस साल के बजट में देवभूमि उत्तराखण्ड को भी कई सौगातें मिली है। जिसके तहत प्रदेश के राजस्व में ढ़ाई हजार करोड़ रूपये का इजाफा हुआ है। 2023-24 के लिए रेलवे को 5004 करोड़ के बजट का प्राविधान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की ओर प्रगतिशील हो रहा है।  समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढ़ांचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति और वित्तीय क्षेत्र को समर्पित ये बजट, अमृतकाल के विजन को साफ तौर पर बताता है। इस बजट के जरिए देश का हर एक वर्ग आगे बढ़ेगा। अमृतकाल के इस प्रथम बजट में कार्यक्षमता का विकास करना, गाँवों और शहरों के बीच समन्वय बनाकर विकास करना और नवीनतम तकनीक का सर्वोत्तम उपयोग करना है। विकासोन्मुखी बजट से कुछ ही वर्षों के भीतर भारत को 5 ट्रिलियन डाॅलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। प्रति व्यक्ति आय करीब 9 वर्षांे में दोगुनी होकर 1.97 लाख रूपये हो गई है। भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है और यह पिछले 9 साल में विश्व की 10 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। देश के विकास और कौशल के लिए उठाये गये कदम के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का भी आभार जताया। इस दौरान भाजपा के जिला प्रभारी सुरेश भट्ट,जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा,राजेश कुमार,उमा जोशी,विकास गुप्ता,बिट्टू चैहान, वीरेन्द्र बिष्ट,मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़