राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नाली निर्माण न होने से गुस्साये ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

(G-वार्ता)

बाजपुर।ग्राम बाँसखेड़ा में नाली निर्माण न होने से गुस्साये ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही जल्द माँग पूर्ण न होने पर तहसील परिसर में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। प्रमुख भाजपा नेता व नामित सभासद विमल शर्मा की अगुवाई में तहसील कार्यालय पहुँचे ग्राम बाँसखेड़ा के ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ग्राम बाँसखेड़ा विकास से कोसों दूर हैं। ग्रामवासियों की मूलभूत समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। ग्राम में पानी निकासी हेतु नाली निर्माण न होने के कारण घरों का गंदा पानी ग्राम की मुख्य सड़कों पर बह रहा है। जिस कारण ग्राम में संक्रामक रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है। स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। तमाम बार माँग करने के उपरान्त भी नाली निर्माण नहीं हुआ है। एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी ने जल्द समस्या निदान का आश्वासन दिया। वहीं भाजपा नेता विमल शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को क्षेत्रीय भाजपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय के समक्ष रखकर निदान कराने की बात कही। इस मौके पर प्रमुख भाजपा नेता गौरव शर्मा, तेजस्वनी सेवा समिति के अध्यक्ष विमल शर्मा, कुंवरपाल, राहुल सिंह, रामकिशोर, अमर सिंह, राजपाल सैनी, शुभम कुमार, नितिन शर्मा, भोलेशंकर, राजकुमार शर्मा, लाखन सिंह, सुनील, राजू सिंह, पवन, मिथलेश, संतोष, तारावती, दयावती, जयन्ती, शकुन्तला, चरन सिंह, सुनीता, सुमन, कुसुम, जयवती, सोमवती, अमरवती, गोमती आदि थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़