(G-वार्ता)
बाजपुर।भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की रीढ़ है। नारी शक्ति के उत्थान हेतु भाजपा सरकार निरन्तर क्रियाशील है। उमा जोशी श्री रामभवन धर्मशाला में आयोजित अपने स्वागत समारोह को संबोधित कर रही थी। उमा जोशी ने कहार कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मातृ शक्ति के सशक्तीकरण हेतु तमाम महिला हितैषी योजनायें संचालित की है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वह्न वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से करेंगी और प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगी। इससे पूर्व कार्यक्रम में मौजूद सैंकड़ों महिलाओं ने उमा जोशी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और भाजपा हाईकमान का आभार जताया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग हेतु योजनायें चलाई जा रही है। भाजपा सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने को संकल्पित हैं। इस मौके पर गोपाल कोछड़,विमल शर्मा,प्रियंका दिवाकर, महेश राठौर,टिंकू तोमर,हेम काण्डपाल,अमित चैहान, रितेश शर्मा, संदीप कौर, बबली, पूनम सागर, रिंकी,अंजुम, रिना, विमला देवी, आसिया, गुलिस्ता जहाँ, उर्मिला, परमजीत कौर, कंचन, सतविन्दर, जैनब, गुरप्रीत सिंह सरपंच, गनेश यादव, दीपक श्रीवास्तव,पम्मी ठाकुर, देवेश प्रताप सिंह, इदरीश अहमद, कन्नू जोशी, सोनू श्रीवास्तव,पप्पू कोहली,वीरेन्द्र बिष्ट आदि थे।
