(G-वार्ता)
बाजपुर। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर प्रकाश चन्द्र आर्य एव उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर प्रदीप कुमार धौलाखण्डी के निर्देशन में एव वनक्षेत्राधिकारी बन्नाखेङा एल एस मरतोलिया के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ छापामार अभियान चलाया गया जिसमें खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। वन विभाग टीम द्वारा रात्रि के 11:30 बन्नाखेङा बाजपुर मोटर मार्ग पर वाहन संख्या यूके18 सीए 9393 एव यूके18 सीए/1685 को बिना अभिवहन पास के वन उपज अभिवहन करते पकडा गया। जिनको पकङकर बन्नाखेङा वन परिसर में खङा कर उनके विरूद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अपराध पंजीकृत कर दिया गया है।टीम में के एस महरा डिप्टी रेन्जर, शैलेन्द्र चौहान व शाहिद हुसैन वन दरोगा एव गोविंद बिष्ट,ललित कुमार ,चमन कुमार, कैलाश रावत,धर्मवीर सिह वन आरक्षी शामिल रहे।
