राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

शुगर फैक्ट्री के एजेंट के खिलाफ धरने पर बैठे ट्रांसपोर्टर हुआ जमकर हंगामा

(G-वार्ता)

बाजपुर। शुगर फैक्ट्री के एजेंट द्वारा ट्रांसपोर्टर के साथ अभद्र व्यवहार करने को लेकर दर्जनों आक्रोशित ट्रांसपोर्टरों ने दि ट्रक ऑनर्स सोसाइटी के कोषाध्यक्ष धर्मपाल बंसल के नेतृत्व में शुगर फैक्ट्री में ट्रांसपोर्टर धरने पर बैठ गए जमकर नारेबाजी हंगामा करते हुए चेतावनी दी एजेंट के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।दि ट्रक ओनर्स सोसाइटी के कोषाध्यक्ष धर्मपाल बंसल ने बताया शुगर फैक्ट्री एवं चीनी उत्तराखंड फेडरेशन के प्रभारी पंकज गर्ग द्वारा ट्रांसपोर्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है जिसको लेकर ट्रांसपोर्टरों में भारी आक्रोश है सभी ट्रांसपोर्टरों ने चीनी मिल में धरने पर बैठकर उन्होंने मांग की है चीनी फेडरेशन के प्रभारी पंकज गर्ग के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो सभी ट्रांसपोर्टर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने ट्रांसपोर्टरों को आश्वासन देते हुए कहा आपकी बात को गंभीरता से लेते हुए चीनी फेडरेशन के प्रभारी से वार्ता की जाएगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़