राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सूर्य फार्म में किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत

(G-वार्ता)

बाजपुर। नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलकार सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी किसान मोर्चा गुरबख्श सिंह बग्गा का प्रथम बार बाजपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोल्डी सूरी के आवाज सूरी फॉर्म में फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलकार सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आगामी 24 फरवरी को किसान दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसमें किसानों की समस्याओं एवं उनके हित के लिए सम्मेलन में प्रमुखता के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए रखा जाएगा। किसानों से हर जुड़ी समस्या का निस्तारण करने के लिए पूरा प्रयास कराया जाएगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़