राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किसानों ने सर्किल रेट बढ़ोतरी एवं किसानों के ट्यूबवेल्स के बिल ज्यादा आने पर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

(G-वार्ता)

बाजपुर। राज्य सरकार द्वारा बेतहाशा भूमि सर्किल रेट बढ़ाए जाने एवं किसानों के ट्यूबवेल का बिल अधिक आने पर दर्जनों आक्रोशित किसानों ने भूमि बचाओ संयोजक जगतार सिंह बाजवा भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा के नेतृत्व में संयुक्त रूप से किसानों ने एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर सर्किल रेट और बिल वापस लिए जाने की मांग की।भूमि बचाओ आंदोलन के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा राज्य सरकार द्वारा भूमि के सर्किल रेट अधिक बढ़ा जाने से जनता वेहताशा हो गई है। उन्होंने कहा है जिसे सरकार को भूमि सर्किल रेट पर पुनर्विचार कर जनहित में वापस लेना चाहिए।भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने कहां  राज्य सरकार एवं पावर कारपोरेशन द्वारा किसानों के ट्यूबवेल के बिल 50 हजार से लेकर 1लाख तक के ट्यूबेल विल आए हैं ईतने के बिल किसान कैसे अदा कर पाएंगे या तो सरकार को किसानों की फसल के रेट अधिक कर देनी चाहिए जिससे कि किसान इन बिलों की भरपाई कर पाए नहीं तो सरकार को किसानों के विलों को कम कर देना चाहिए जिससे किसान अपने ट्यूबेल बिल जमा कर पाए सरकार को इन मांगों पर शीघ्र ही एक्शन लेना होगा नहीं तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।इस मौके पर हरप्रीत सिंह निज्जर,प्रताप सिंह संधू, खेम करण सैनी,प्रभजोत सिंह,सुनील पाठक,संदीप गोयल,राजकिशोर, मनदीप सिंह नरवाल,विजेंद्र सिंह, पवन सनी,सतनाम डांगी,गगन सरना, जसवंत दिलेर सिंह रंधावा आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़