राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बीडीसी एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई आयोजित

(G-वार्ता)

बाजपुर। विकास खंड कार्यालय के सभागार में बी०डी०सी० बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी बीडीसी सदस्यों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।ब्लाक प्रमुख सरिता देवी वीडियो सुरेश चंद पंत ने संयुक्त रूप से बैठक में उपस्थित सभी सदस्य क्षेत्र पंचायत ग्राम प्रधान गण, सदस्य जिला पंचायत एंव सहयोगी उपस्थित अधिकारी एंव कर्मचारियों को विकास खण्ड परिवार के ओर से समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समस्त ग्राम प्रधानों आभार व्यक्त किया। ब्लाक प्रमुख सरिता देवी ने बताया मनरेगा अन्तर्गत 2021-22 में 6 करोड़ 82 लाख लागत के कार्य कराते हुये 1458 कार्य कराये गये। जिसमें 68% एन0आर0एल0एम0 द्वारा कार्यो को सम्पादित किया गया।

मनरेगा में ही 2022-23 में अभी तक 8 करोड़ 38 लाख के कार्य कराते हुये 1912 परिसम्पत्तियों का सजून करवाया जिससे अभी तक 1 लाख 70 हजार 954 मानव दिवस रोजगार सृजन हो चुकी हैं।अभी अगले 02 माह में भी और रोजगार सृजन हो रहा है। इस वर्ष एन0आर0एम0 कार्यों में 78.33% व्यय रहा है।बी०डी०सी० बैठक में उपस्थित होकर विकास कार्य हेतु वर्ष 2023-24 हेतु योजनाओं के चयन आप सभी जनप्रतिनिधियों का सकारात्मक सुझाव व अपना अमूल्य सहयोग की आवश्यकता रही है, एंव सदन के माध्यम से सभी उपस्थित अधिकारीगण एंव जनप्रतिनिधि के सहभागिता के लिये धन्यवाद ज्ञापित करती हूँ। इस मौके पर एडीओ पंचायत रहुफुल हसन,एडीओ चंद्र सिंह ग्वाल जिला प्रतिनिधि डीके जोशी विधानसभा प्रतिनिधि राजकुमार,आशु भट्ट जेई साकिर हुसैन,सुरेश सैनी,वसीम अहमद आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़