राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

(G-वार्ता)

बाजपुर। बाजपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में नैनीताल हाई कोर्ट के न्यायाधीश शरद शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। हाईकोर्ट के न्यायधीश शरद शर्मा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बाजपुर बार एसोसिएशन का यह सराहनीय कार्य है सभी अधिवक्ताओं को अपनी जिम्मेदारी के साथ अपने फर्ज को निभाना अति आवश्यक है। बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायधीश शरद शर्मा अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रेम सिंह खिलमाल बाजपुर को कोर्ट के न्यायाधीश चेतन गौतम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम का संचालन विजय गर्ग तथा नीरज जौहरी द्वारा किया।एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस मौके पर काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी,सुरेंद्र शर्मा,शिवराज गाना,अजीम अहमद,गुंजन,इकबाल हुसैन,मानव शर्मा,एरार बैग,दिवाकर पांडे,शिव राज राणा,हीरा शर्मा, अशफाक मेहरबान,राजेश पांडे, विकास कश्यप,सतनाम सिंह,राजीव राणा,कुलवंत उप्पल आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़