(G-वार्ता)
बाजपुर। बरहैनी वन रेंजर रूपनारायण गौतम का ट्रांसफर टांडा रेंज हल्द्वानी क्षेत्र में कर दिया गया है। गदगदिया रेंज के रेंजर प्रदीप असगोला का ट्रांसफर बरहैंनी वन रेंज किया गया है उन्होंने आते ही चार्ज ले लिया है।बरहैंनी वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप असगोला ने चार्ज लेकर फॉरेस्ट गार्ड के साथ बैठक कर बंद रेंज की जानकारी हासिल करते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बरहैंनी वन रेंज के क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी कीमत पर अवैध रूप से लकड़ी का कटान नहीं होने दिया जाएगा और ना ही अवैध रूप से खनन करने दिया जाएगा लकड़ी तस्करों का अपराधिक रिकॉर्ड खावाड़ा जा रहा है उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।बरहैंनी रेंज के अंतर्गत लकड़ी तस्करों एवं खनन माफियाओं को भटकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि जगलात क्षेत्र के अंतर्गत सभी प्लाट संख्याओं का ब्यौरा मांगा है और सभी प्लाट संख्याओं पर उन्होंने दौरा कर वहां का जायजा लिया और किन क्षेत्रों से अवैध रूप से लकड़ियां काटी गई है। लकड़ी तस्करों के साथ फॉरेस्ट गार्ड की भूमिका सम्मिलित पाई गई तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
