(आशु अहमद, G-वार्ता)
बाजपुर। लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पुनः अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने सपा के उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के साथ लखनऊ पहुँचकर उन्हें बधाई दी। सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है और अपराधी बेखौफ है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सपा का संघर्ष निरन्तर जारी रहेगा। मातृशक्ति के साथ घोर अन्याय, नौजवानों के उत्पीड़न, महँगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनहितार्थ सपा अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। समाजवादी पार्टी संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाकर, दबे, कुचले गरीबों के भविष्य को बेहतर बनाने का काम करेगी।
