(G-वार्ता)
बाजपुर। निदेशक होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएँ उत्तराखण्ड जे,एल,फिरमाल जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा महेश चंद जोशी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी पूर्व प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के आगामी जन्मोत्सव के अनुपालन के शुभ अवसर पर जन जागरण अभियान दूरस्थ क्षेत्र ग्राम लखनपुर , खमरिया विकास खण्ड बाजपुर में निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।डा0पूजा वर्मा एवं डॉ फिरमाल तथा ग्राम प्रधान गोपाल सिंह डोगरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया।निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 124 कुल लाभार्थी रहें । जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया।इस शिविर में ग्रामीणों को डेंगू सक्रमण से बचाव के तरीकों की जानकारी राजकीय होम्यो चिकित्सालय बाजपुर की प्रभारी डॉ0शिखा सम्मल फार्मासिस्ट वतन कुमार एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डा0 पूजा वर्मा द्वारा दी गईं।इस निःशुल्क शिविर में आशा कार्यकत्री श्रीमती नीलम एवं आशा कार्यकश्री श्रीमती कुलविन्दर कौर द्वारा सहयोग दिया गया।डा0महेश चन्द्र चिकित्सक निलम देवी आशा कार्यकर्ता ग्राम लखनपुर डा शिखा सम्मत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मनाथन आदि मौजूद थे।
