(आशु अहमद, G-वार्ता)
केलाखेड़ा /बाजपुर। बीती रात को केलाखेड़ा क्षेत्र में चोरों का झुंड देखा गया जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई वही मेन मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के पीछे नदी साइड से कुछ लोगों ने चोरों को देखा लोगों का कहना है कि पांच सात लोग इधर घूम रहे थे जिनकी गतिविधियां कुछ गलत थी लोगों की भीड़ देखकर नदी साइड में घुस गए थाने के करीब 100 मीटर पर एक कोठी के किनारे खड़ा देखा गया जहां तुरंत थाना इंचार्ज भुवन जोशी पुलिस दल के साथ पहुंचे और नदी के किनारे झाड़ियों में उन्हें तलाशते रहे लेकिन उन लोगों का कोई अता पता नहीं लगा देखा जाए तो अभी 1 दिन पूर्व ही एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भी भारी मात्रा में चोरी हो गई थी लगता है कि यह बाहर का गिरोह सक्रिय हो चुका है केला खेड़ा स्वार यूपी बॉर्डर से लगा हुआ है जिससे के यूपी के अपराधिक लोग आसानी से उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं और यहां चोरी अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं थाना इंचार्ज से बात हुई तो उन्होंने कहा के समय से अपने घर के दरवाजे बंद करे एवं बच्चों को घर से बाहर रात्रि में ना निकाले और किसी भी अनजान व्यक्ति को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दें और उन्होंने कहा कि रात में पुलिस गस्त बढ़ा दी जाएगी।
