(G-वार्ता)
गदरपुर । लगभग 10 दिन पूर्व नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगाए जाने के मामले में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा गहन खोजबीन के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया नजदीकी ग्राम के निवासी द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि गत 21.07.2022 को दिलशाद पुत्र भूरा शाह उर्फ आजम खाँ निवासी करतारपुर रोड गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष को बहला फुसलाकर ले गया है। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0 FIR NO. 139/2022 धारा 363/366 IPC बनाम दिलशाद बावत अभियोग पंजीकृत किया गया। चूंकि उक्त अभियोग मे पीडिता नाबालिग बताई गई थी, जिसकी शीघ्र बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी में त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी व पतारसी तथा तैनात मुखबिर की सटीक सूचना पर इद्रानगर फाटक काँटे के पास हल्द्वानी से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया अपहृता पीड़िता अभियुक्त के साथ ही थी जिसे बरामद किया गया अपहृता से पूछताछ मे उसके साथअभियुक्त द्वारा दुष्कर्म किये जाने की बात सामने आयी है। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया जबकि आरोपी को जेल भेज दिया ।
