(G-वार्ता)
गदरपुर। द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुडिया के नेतृत्व में गदरपुर के ग्राम नंदपुर में जनजाति के किसानों के बीच जाकर मिष्ठान वितरित किया गया जहां पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश में एक जनजाति महिला के राष्ट्रपति बनने पर सभी देशवासियों को गर्व होना चाहिए जोकि बहुत गौरव की बात है उन्होंने सभी जनजाति के किसानों को किसान मोर्चा की तरफ से शुभकामनाएं प्रदान की इस मौके पर रोहित मुरादिया,हरलोक सिंह, जसवीर सिंह, रामपाल सैनी,संदीप गुंबर,अक्षय गहलोत,राम सिंह , नंदन सिंह नैनवाल,जागन सिंह ,तारा देवी, सीमा ,शिवानी ,संजना, कंचन रानी,मंगो देवी ,सुनीता रानी, पूजा ,ज्योति, विद्या, सुंदरी देवी, भागवती, रवीना सहित तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे ।
